संत रविदास एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी में ठहराव वाराणसी-छेहर्टा के बीच चलेगी, 17 जुलाई से होगा संचालन

संत रविदास एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी में ठहराव वाराणसी-छेहर्टा के बीच चलेगी, 17 जुलाई से होगा संचालन

 

जौनपुर,13 जुलाई । यूपी के जौनपुर में वाराणसी और पंजाब के छेहर्टा के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, जिसे ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ नाम दिया गया है, का जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है।इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक सिटी स्टेशन अनिल कुमार उपाध्याय के अनुसार, इस ट्रेन का संचालन 17 जुलाई से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शुभारंभ करेंगे।

 

यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन दोनों दिशाओं में संचालित होगी। छेहर्टा से वाराणसी जाने वाली ट्रेन (14624) बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वहीं, वाराणसी से छेहर्टा जाने वाली ट्रेन (14623) गुरुवार, शनिवार और सोमवार को संचालित की जाएगी।

 

जौनपुर सिटी के अलावा, इस ट्रेन का ठहराव सुल्तानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी और अमृतसर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी होगा।

इस नई रेल सेवा से जौनपुर के यात्रियों को लखनऊ और पंजाब के लिए तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। आधुनिक स्लीपर कोचों से सुसज्जित यह ट्रेन व्यापार, रोजगार, शिक्षा और धार्मिक यात्रा करने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध

होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *