संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रदेश अध्यक्ष /जिला अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के पदों पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव कराने का लिया निर्णय
ब्यूरो चीफ लखनऊ
लखनऊ:संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रदेश अध्यक्ष /जिला अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के पदों पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव कराने का निर्णय लिया है उन पदों में से अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव होगा उसके उपरांत आगामी माह में उपरोक्त अन्य पदों का भी चुनाव कराया जाएगा जिसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी l अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अर्हता रखने वाले इच्छुक व्यापारी चुनाव का फॉर्म भर सकते
है—
*1. निर्वाचन हेतु पद*
राष्ट्रीय अध्यक्ष
2. *उम्मीदवार की पात्रता*
संगठन का विगत 10 वर्षों से लगातार सक्रिय सदस्य होना आवश्यक।
नामांकन के साथ कोर कमेटी से बात करके जमानत राशि संगठन के खाते में जमा करनी होगी।
3. *जमानत राशि संबंधी नियम / शर्तें*
यदि कोई प्रत्याशी कुल वैध मतों का न्यूनतम 2% (880 मत) प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसकी जमानत राशि संगठन के पक्ष में जब्त कर ली जाएगी।
4. *नामांकन फॉर्म भरने की तारीख*
नामांकन तिथि: 08 एवं 09 जुलाई 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 11 जुलाई 2026, सायं 5:00 बजे तक
5. *नामांकन फार्म जमा करने का स्थल* नामांकन पत्र पूर्ण रूप से भरकर एवं जमानत राशि संगठन के प्रधान कार्यालय में जमा की जाएगी।
6. *मतदान स्थल*
ठाकुर पब्लिकेशन स्कूल 60 फीट रोड जानकीपुरम लखनऊ मैं दिनांक 12 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 7:00 बजे तक किया जा सकेगा | 7.*मतदान के लिए आवश्यक दस्तावेज* A. संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय /मंडल /प्रदेश /जिला /नगर एवं इकाई स्तर के पदाधिकारी ही अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं B. संगठन द्वारा दिया गया सर्टिफिकेट एवं अपना आधार कार्ड आवश्यक रूप से दिखाना होगा
8. *मतदान की गणना एवं परिणाम की तिथि*
मतों की गणना 12 जुलाई 2026 को संगठन की कोर कमेटी द्वारा गठित चुनाव आयोग के संज्ञान में एवं पूर्व राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न होगी।
9. *राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा*
15 जुलाई 2026 को संगठन के स्थापना दिवस समारोह में पूर्व राजपत्रित अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक रूप से की जाएगी। तत्पश्चात नव-निर्वाचित
*संपर्क*
चुनाव संबंधी अधिक जानकारी के लिए संगठन द्वारा जारी मोबाइल नंबर 8887172545 पर संपर्क किया जा सकता है।
— सदस्यानुगण, कोर कमेटी अंजनी कुमार पांडे सूर्यनारायण तिवारी सुरेंद्रनाथ शुक्ला प्रमोद मिश्रा यासिर अजहर सिद्दीकी निखिलेश यादव प्रवीण मणि त्रिपाठी हरिओम दुबे निर्मल यादव अशोक विश्वकर्मा अरविंद नाथ मिश्रा राम तिवारी मनोज सिंह ठाकुर कृष्ण किशोर रस्तोगी आदि उपस्थित रहे

