सचिन सिंह हरीश द्विवेदी के स्वागत में युवा कार्यकर्ता निभाएंगे अहम भूमिका – सचिन सिंह

सचिन सिंह
हरीश द्विवेदी के स्वागत में युवा कार्यकर्ता निभाएंगे अहम भूमिका – सचिन सिंह
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का पहली बार सोमवार को जनपद में आगमन होने जा रहा है। उनके प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। भाजपा युवा मोर्चा के नेता सचिन सिंह की अगुवाई में हरीश द्विवेदी के भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। सचिन की अगुवाई में युवा कार्यकर्ता उनका जोरदार अभिनंदन करेंगे।
सचिन सिंह ने कहा कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और उनके प्रथम आगमन को लेकर सभी में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर पहुंचना गौरव और उपलब्धि का विषय है। सांसद रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और संगठन के हितों को मजबूती से उठाया। संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपनी सरल कार्यशैली, सहज व्यवहार और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव की अलग पहचान बनाई है। सचिन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद हरीश द्विवेदी का प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अवसर है। उनके स्वागत में युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।भाजपा युवा कार्यकर्ताओं के अनुसार, हरीश द्विवेदी के आगमन को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। जगह-जगह स्वागत की तैयारियां चल रही हैं और कार्यकर्ता उनके अभिनंदन के लिए उत्सुक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *