सपाइयों ने डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि-
प्रयागराज। समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी एवं महान समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय, जार्ज टाउन, प्रयागराज में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पूर्व सिविल लाइन्स पीडी पार्क चौराहे पर स्थित डॉ लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम मे उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए समाजवाद, सामाजिक न्याय और समानता के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना संपूर्ण जीवन अन्याय, शोषण, जातिगत भेदभाव, आर्थिक विषमता और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष में समर्पित किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनका साहसपूर्ण संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
डॉ. लोहिया की ‘सप्त क्रांति’ का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका विचार केवल सत्ता परिवर्तन तक सीमित नहीं था, बल्कि स्त्री-पुरुष समानता, जाति प्रथा का अंत, रंगभेद के खिलाफ संघर्ष, आर्थिक विषमता दूर करने, व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा तथा अन्यायपूर्ण व्यवस्थाओं को बदलने का व्यापक दृष्टिकोण रहा।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, विधायक श्रीमती गीता शास्त्री, सतीश चंद्र अग्रवाल, महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, तारिक सईद अज्जू, मो शारिक, महबूब उस्मानी, नाटे चौधरी, महेन्द्र निषाद,दिलीप सोनी,शांति प्रकाश, संगम लाल मौर्य, रवि मिश्रा,आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, नीरज पासी, मेजर रिटा. दिनेश यादव आदि सहित सैंकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

