समग्र शिक्षा की विज्ञान प्रदर्शनी से आर्य कन्या पाठशाला की छात्राओं ने दिखाई विज्ञान की नई दुनियां तकनीकि युग में विज्ञान प्रदर्शनी राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक- राकेश कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक,लखनऊ

समग्र शिक्षा की विज्ञान प्रदर्शनी से आर्य कन्या पाठशाला की छात्राओं ने दिखाई विज्ञान की नई दुनियां
तकनीकि युग में विज्ञान प्रदर्शनी राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक- राकेश कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक,लखनऊ
समग्र शिक्षा माध्यमिक की विज्ञान प्रदर्शनियों द्वारा छात्र छात्राएं करेंगे नवाचार- डॉ दिनेश कुमार,विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल
छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गए एंजियोप्लास्टी के क्रियाशील मॉडल ने किया सबको हैरान

लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय).आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, बादशाहनगर लखनऊ की प्रधानाचार्या डॉ ममता किरन राव के उचित मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की समस्त आयु वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि डी. आई. ओ. एस लखनऊ राकेश कुमार पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक व विज्ञान प्रगति अधिकारी
डॉ दिनेश कुमार ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
विद्यालय के प्राधिकृत नियन्त्रक व मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार के द्वारा एक एक छात्रा के वैज्ञानिक मॉडल को बारीकी से अवलोकन करते हुए उनमें विज्ञान के प्रति अभिरूचि उत्पन्न करने की प्रेरणा दी गयी। इस अवसर पर कक्षा 6-12 तक की छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न नवाचारी मॉडलों एवं प्रयोगों का प्रदर्शन कर के प्रतिभा दिखाई। सीनियर संवर्ग में स्थिर मॉडल में प्रथम स्थान परी राजपूत को कोकोनट हस्क मॉडल, द्वितीय स्थान रिया कनौजिया मैजिकल फार्मिंग एवं तृतीय स्थान ग्लोबल क्लाइमेट चेंज अर्चना शर्मा तथा क्रियाशील मॉडल में प्रथम स्थान पलक श्रीवास्तव के एनर्जी जेनेरेटर,द्वितीय स्थान अंजलि कुमारी के एयर एंड वॉटर प्यूरीफिकेशन तथा तृतीय स्थान ऑटोमेटिक व्हीकल एक्सीडेंट डिटेक्शन सिस्टम निहारिका जोशी को प्राप्त हुआ तथा जूनियर वर्ग में स्थिर मॉडल के लिए प्रथम स्थान कीर्ति अवस्थी,रोशनी कश्यप को मैथमेटिकल पार्क द्वितीय स्थान, खुशी मौर्य एवं आकाशी सोनकर को पाचन तंत्र ,तृतीय स्थान खुशी श्रीवास्तव एवं सृष्टि रावत को मानव श्वसन तंत्र के लिए प्राप्त हुआ तथा क्रियाशील श्रेणी में दिशा जोशी को एंजियोप्लास्टी ऑफ़ हार्ट, द्वितीय स्थान ऑटोमेटिक ट्रेन रैंप श्वेता कनौजिया एवं तृतीय स्थान लैडर लिफ्ट फॉर बैग्स निष्ठा गुप्ता को प्राप्त हुआ।साथ में विद्यालय में छात्राओं द्वारा क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं का पुनः उपयोग करते हुए विविध प्रकार की सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में विद्यालय की निम्नलिखित अध्यापिकाओं द्वारा छात्राओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया अर्चना द्विवेदी, भावना मौर्य, शैफाली जैन, प्रतिभा पांडेय,डा रेनू मिश्रा, मधुमिता लोहनी, , शिवानी पांडेय, गीता सिंह, नूतन शर्मा, वंदना दीक्षित, भावना तिवारी का अद्वितीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *