समाज कल्याण, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या दिनांक 06 अप्रैल 2026 के द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिको का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007 एवं उ०प्र० माता-पिता और वरिष्ठ नागरिको का भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली 2014 तथा उ०प्र० राज्य वरिष्ठ नागरिक नीति 2016 के संबंध में निदेशक, समाज कल्याण, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या दिनांक 06 अप्रैल 2026 के द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया हैं।

उक्त के संबंध में अवगत कराया जाता है कि उक्त योजनान्तर्गत जनपद में वृद्धाश्रम, सैय्यद अलीपुर सदर जौनपुर संचालित हैं, संस्थाध्यक्ष का मो0नं0 9044068108 पर सम्पर्क कर इच्छुक वरिष्ठ नागरिक अथवा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा थाना प्रभारी से सम्पर्क कर उक्त आश्रम में निःशुल्क प्रवेश ले सकते हैं।
———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *