समेकित जन कल्याण एवं जनजागरुकता अभियान के तहत चल रहा अभियान
अयोध्या।केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर
पर 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत दिनांक 05 जून से दिनांक 21 जून के,प्रदेश में समेकित जन कल्याण एवं जनजागरुकता अभियान का संचालन के क्रम मे श्रम प्रवर्तन अधिकारी अयोध्या के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अभियान कार्यक्रम चलाया गया।इसी के तहत यश पैका, यश नगर, अयोध्या कारखाना में अमित कुमार मिश्रा, उप श्रमायुक्त ने श्रम प्रवर्तन भूपेंद्र, गौरव एवं सत्येंद्र प्रताप के साथ अभियान कार्यक्रम के क्रम में मौके पर यश पैका, कारखाना, अयोध्या के प्रबंधक गौतम घोष एवं सुहेल ने वहां पर मौजूद लोगो को प्रोत्साहित किया।इस मौके पर उन्होंने कारखाना में प्रोजेक्ट 04 के तहत निर्माणाधीन भवन में कार्यरत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उ० प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार, श्रमिक पंजीकरण, पात्र श्रमिकों को योजनाओं में आवेदन हेतु प्रेरित किया।संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं लघु व्यापारी मानधन योजना के तहत पंजीकरण करवाये जाने हेतु कार्यरत श्रमिकों एवं सेवायोजको को प्रोत्साहित किया।साथ ही नवीन श्रम संहिताओं के विषय में जानकारी प्रदान करने हेतु सेवायोजकों के साथ संवाद कार्यक्रम स्थापित किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में प्लेटफॉर्म वर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर श्रमिकों को ओ.आर.एस. घोल एवं अन्य पेय पदार्थ का वितरण किया गया।हीट वेव से बचाव हेतु श्रमिकों के साथ-साथ सेवायोजको को भी पर्याप्त निर्देश प्रदान किए
गए।

