सम्पूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायतों मे 5 का मौके पर निस्तारण

रूदौली-अयोध्या। तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस 84 शिकायतीपत्र आये जिनमें 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
समाधान दिवस मे भाकियू के सुर्यनाथ वर्मा ने पाँच सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी व विधायक को सौंपा।ज्ञापन मे मांग की गई कि ग्राम जमुनिया मऊ में राशन कार्ड से अपात्र लोगों का नाम हटाया जाए जिस के स्थान पर गरीब व असहाय व्यक्तियों का नाम जोड़ा जाए।भारतीय किसान यूनियन के पात्र कार्यकर्ताओं को कंबल उपलब्ध कराया जाए।धान क्रय केंद्रों पर किसानों को काफी परेशान किया जा रहा है धीमी तौल की जा रही है जिससे किसान परेशान हो जाते हैं। गरीब किसान लोग झोपड़ी में रहते हैं उन्हें पीएम आवास दिलाया जाए।जिन प्राइमरी स्कूल में चूल्हे पर खाना बनाया जाता है उस पर रोक लगाकर गैस पर बनाया जाए।मांगपत्र देने वालों में रामू विश्कर्मा,राजकुमार यादव,शंकर पाल पांडे,फूलचंद यादव आदि शामिल रहे।मोहल्ला पूरा खान रुदौली निवासी लक्ष्मी पुत्री जगजीवन प्रसाद ने दबंगों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत की।कोटरा निवासी मोहम्मद शाहिद ने पीड़ित की भूमि में जबरदस्ती अवैध खुदाई व नाला निर्माण कार्य रुकवाए जाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया।मखदूम ज्यादा रुदौली निवासिनी मुस्लिमन निशा ने विधवा पेंशन के लिए शिकायती पत्र दिया।कंचन पुरवा निवासी रामनाथ ने नल का चबूतरा बनवाए जाने हेतु शिकायती पत्र दिया।इसके अलावा पैमाइश,अवैध कब्जा,राशन कार्ड,प्रधानमंत्री आवास,विद्युत विभाग,पुलिस विभाग आदि से संबंधित शिकायतें पेश हुइ।
तहसीलदार रुदौली प्रज्ञा सिंह ने बताया कि समाधान दिवस मे कुल 84 शिकायते आई जिसमे मौके पर 5 का निस्तारण हुआ है।इस मौके पर विधायक रामचन्द्र यादव,वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव,सीओ एसपी तिवारी,नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार,अधिशासी अधिकारी रण विजय सिंह,कोतवाल रुदौली शशिकांत यादव,राजस्व निरीक्षक ब्रिजेश कुमार,विश्वनाथ सिंह,राम दुलारे तिवारी,लेखपाल रवि प्रकाश पाठक,बृज नाथ दूबे,यशवंत प्रताप,रोशन कुमार सहित दर्जनो अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *