सरयू नदी में डूबे तीन युवकों में से एक युवक का शव जल पुलिस ने किया बरामद,दो की तलाश जारी

सरयू नदी में डूबे तीन युवकों में से एक युवक का शव जल पुलिस ने किया बरामद,दो की तलाश जारी

अयोध्या।गुरुवार को सुबह सरयू नदी में स्नान करते समय
डूबे तीन युवको में से एक युवक का शौक जल पुलिस ने
शनिवार की सुबह 6:00 बजे घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर हेलीपैड स्थल के समीप से बरामद किया। जबकि अभी भी दो युवकों का शव जल पुलिस नहीं बरामद कर सकी है।बरामद किए गए युवक के शव की पहचान राज गुप्ता के नाम पर हुई है।जिसे मृतक के परिजनों ने पहचान लिया है।बताते चलें गुरुवार को सरयू नदी में नहाते समय दुबे तीनों युवकों की तलाश जल पुलिस तथा लगभग 10 गोताखोर कर रहे है।मालूम हो कि डूबने वाले तीनों लड़के बस्ती के रहने वाले थे।ये लोग दोस्त का बर्थ डे मनाने अयोध्या पहुंचे थे।जहाँ पर सरयू नदी के किनारे लक्ष्मण घाट पर स्नान करने गए थे।किशन ने बताया कि सभी अपने दोस्तों अभिषेक कुमार, सुजल और राज गुप्ता के साथ अयोध्या पहुंचा था। गुरुवार सुबह सभी दोस्त लक्ष्मण घाट पर स्नान करने पहुंचे।नदी में नहाने के लिए अभिषेक कुमार, सुजल और राज गुप्ता उतर गए।जबकि किशन सोनी बाहर बैठा रहा।किशन ने बताया कि मेरे दोस्त नहाते हुए घाट से दूर जा रहे थे।मैंने उन्हें रोका। मगर वह नहीं माने।तभी अचानक तीनों डूबने लगे।मैंने शोर मचाया तो शोर सुनकर घाट पर मौजूद जल पुलिस और गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी।मगर मेरे तीनों दोस्तों का पता नहीं लग सका।शनिवार को तीन युवकों मे से एक युवक का शव जल पुलिस व गोताखोर में बरामद कर लिया है जबकि दो युवकों की अभी भी सब ढूंढने में जल पुलिस तथा गोताखोर लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *