सुल्तानपुर*,शिक्षा क्षेत्र बल्दीराय में बी आर सी बल्दीराय में ब्लाक के पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष वेद प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिर्फ शिक्षक ही नहीं शिक्षा से जुड़ा हर कर्मचारी हमारा सहयोगी है। सब की जिम्मेदारियां हमारे ऊपर हैं।शिक्षा से जुड़े सभी शिक्षक व साथी कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराना हमारी प्राथमिकता है। लगातार विकासखंड बल्दीराय के शिक्षक साथियों ने अपना प्यार आशीर्वाद देकर जो जिम्मेदारी हमें दी है मैं जीवन के अंतिम सांस तक उसका निर्वहन करुंगा व आप सभी के प्रेम रूपी ऋण को उतारते रहने का प्रयास करता रहूंगा।उक्त बातें प्राथमिक शिक्षक बल्दीराय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वेद प्रताप सिंह ने ब्लॉक संसाधन केंद्र बल्दीराय पर चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कहीं चुनाव में मंत्री के रूप में शिक्षक हीरालाल यादव का चयन किया गया।अध्यक्ष और मंत्री के द्वारा अन्य सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिला मीडिया प्रभारी रण वीर सिंह ,कुड़वार ब्लाक मंत्री सुनील कनौजिया व हरिचन्द्र मौजूद रहे।जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय व जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी,ब्लाक पी टी आई धर्मेन्द्र त्रिपाठी व बल्दीराय ए आर पी शमीम खान ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया और सभी की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।शिक्षकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया।इस मौके पर संदीप पाण्डेय,जितेंद्र सिंह, बद्रीश श्रीवास्तव, जगन्नाथ पांडेय, शोभनाथ सिंह, विकास सिंह,नफीस अख्तर,शिल्पा सोनकर,आराधना उपाध्याय,राधेश्याम शुक्ल,आलोक सिंह यादव सहित तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।नव निर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष व मंत्री ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

