सात अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार पांच लाख के सामान बरामद

 

जौनपुर।चन्दवक थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बुधवार को 7 अंतर्जनपदीय चोरों को चोरी की दो मोटरसाइकिल व चोरी के करीब 5 लाख के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के के नेतृत्व में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए चन्दवक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अन्तरजनपदीय चोर-सुनील कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम लेबरुआ थाना चन्दवक जौनपुर व विनोद राजभर पुत्र जोगेन्द्र राजभर निवासी करौंदी थाना सरायख्वाजा जौनपुर,बबलू कहार पुत्र रामजतन निवासी ओघनी थाना मेहनाजपुर आजमगढ़, राजन कुमार पुत्र विनोद राम निवासी चकरा थाना चन्दवक जौनपुर,प्रदीप कुमार पुत्र रामजीत निवासी लेबरुआ थाना चन्दवक जौनपुर,जितेन्द्र कुमार पुत्र बलिहारी राम निवासी चिटको मारिकपुर थाना चन्दवक जौनपुर, रामजनम यादव पुत्र विक्रमा यादव निवासी अटरौरा थाना केराकत जौनपुर को चोरी किये गये सामान के साथ कुशहां मोड़ से बुधवार को गिरफ्तार किया। जबकि मौके से दो अभियुक्तगण फरार हो गये।पुलिस उनके खोजबीन में जुटी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शहर डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा था कि इसी क्रम में चन्दवक पुलिस द्वारा सात अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सोने के सामान, मूर्तियां व मूर्खा इंडिया कंपनी द्वारा चोरी किए गए भारी मात्रा में सामान और दो बाइक को बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। इनके ऊपर विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *