सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोहावल पर किया चिकित्सक पर तैनात

सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोहावल पर किया
चिकित्सक पर तैनात

अयोध्या।सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल में जनमानस को बेहतर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएँ एवं चिकित्सीय सुविधाएँ प्रदान करना एवं स्वच्छता, पोषण, परिवार नियोजन, संक्रमण से बचाव तथा जीवनशैली सुधार को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर एवं परामर्श सत्र आयोजित कर जनमानस को बेहतर प्रदान करने हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्त किए जाने की पहल की है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,सोहावल में डॉ पवन कुमार को सामुदायिक मेडिसिन परीक्षण हेतु नियुक्त किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल जनमानस को सुलभ, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्यरत हैं।जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य स्थिति में सकारात्मक सुधार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *