सुंदरकांड पाठ, वृहद भंडारे का आयोजन किया

सुंदरकांड पाठ, वृहद भंडारे का आयोजन किया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। अंजली सेवा संस्थान विश्वास खंड 2,गोमतीनगर द्वारा फ्लाईओवर के निकाट महेश टॉवर के सामने मंजू मिश्रा के द्वारा लयबद्ध सुंदर कांड के पाठ के उपरांत वृहद भंडारे का आयोजन किया गया।भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे का आयोजन अंजली उपाध्याय द्वारा किया गया था। उक्त आयोजन में की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम में अध्यक्षा अंजलि उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ कविता बिसारिया के नेतृत्व में डॉ ऋतु सक्सेना,पूनम मिश्रा, मधुलिका बहुगुणा, माया शर्मा,सुधीर पांडे ,शशि सिंह एवं अन्य नारी शक्ति के सहयोग से आज का कार्यक्रम सफल रहा ।सभी की सहभागिता से कार्यक्रम पूर्णता को प्राप्त हुआ । अर्चना शुक्ला डॉ रीता पाण्डेय अल्पना चौबे, सुषमा शर्मा ,सरोज त्रिपाठी मंजू त्रिपाठी आदि अन्य समस्त नारी शक्ति की कार्यक्रम की सुसंपन्नता हेतु धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *