अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
नवरात्रि पर्व पर डाकघर में सुकन्या खाता खुलवाकर करें कन्या पूजन और 8922079727 मिस्डकॉल पर कॉलबैक के साथ खुलेगा।सुकन्या खाता समृद्ध सुकन्या समृद्ध समाज अभियान के तहत अब नवरात्रि में डाक कर्मी टीम बनाकर गरीब कन्याओं को समृद्ध बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर कन्या पूजन का संकल्प पूरा करवायेंगे।नवरात्रि पर्व पर विशेष अभियान की सफलता के लिए मण्डलीय डाकघर में मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर आर एन यादव ने मातहतों के साथ बैठक किया और निर्देश दिया कि नवरात्रि पर्व पर सभी डाककर्मी सभी बेटियों का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर नव दुर्गा रूपी कन्या का पूजन करे।इसके लिए फैजाबाद अम्बेडकरनगर में घर घर सम्पर्क के लिए टीम गठित कर दिया गया है श्री यादव ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर सम्पन्न जनता नवरात्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे परिवार की बेटियों का डाकघर में सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर कन्या पूजन कर सकते हैं यह कार्य नवरात्र में किया जाए ताे और भी पुण्य मिलेगा, क्याेंकि नवरात्र में कन्याओं का बहुत महत्व होता है। इस दौरान कन्याओं की पूजा की जाती है। लोग कन्याओं को घर आमंत्रित कर पूजा कर उन्हें उपहार देते हैं। बेटियों के सशक्तिकरण के लिए यदि इस तरह के प्रयास साल भर किए जाए तो बेटियों का भविष्य सुधारा जा सकता है। उन्हाेंने अपील की है कि गरीब कन्याओं के सुखद भविष्य की स्थापना काे लेकर उनका डाकघर में सुकन्या समृद्धि याेजना में खाते खुलवाकर उन्हें नवरात्र का उपहार दे सकते हैं। सुकन्या का खाता खुलवाने के लिए बिटिया के जन्म प्रमाण पत्र की प्रति और उसके माता-पिता का आधार की प्रति और दो फोटो के साथ नजदीकी डाकघर में संपर्क किया जा सकता है।

