अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
उप निदेशक पंचायत राम सजन चौधरी के निर्देशन में एवं नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान, मसौदा अयोध्या के सभा कक्ष प्रदेश स्तर के प्रथम जनपद अयोध्या में नवनियुक्त ग्राम पंचायत स्तरीय पंचायत सहायक के एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला प्रदेश में सर्वप्रथम अयोध्या जनपद में आयोजित की गई। उक्त आयोजन में डीडी साहब द्वारा पंचायत सहायकों को सर्वप्रथम उनके दायित्व एवं कार्यों से रूबरू कराया गया! एवं अवशेष निर्माणाधीन पंचायत भवनों को पूर्ण कराते हुए सभी में टाइल्स सुंदरीकरण का कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया गया, जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सभी पंचायत सहायकों को पंचायत भवनों को संचालित करते हुए जन सामान्य सरकार की समस्त योजनाओं लाभ दिलाने हेतु ग्राम स्तरीय विकास भवन के रूप में संचालित किए जाने हेतु प्रेरित किया गया, इसके अतिरिक्त पंचायत के अलग-अलग कार्यक्रमों के प्रशिक्षकों ने उन्हें ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।उक्त कार्यशाला में 6 विकास खंडों (मसौदा, पूरा बाजार, माया बाजार, हरणटीन गंज, अमानीगंज एवं मिल्कीपुर) के समस्त पंचायत सचिव, पंचायत सहायकों एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से मंडलीय समन्वयक नवीन सिंह, मंडलीय परियोजना प्रबंधक विवेक मिश्रा, परियोजना प्रबंधक उपेंद्र तिवारी, जिला समन्वयक दीपक कुमार, राकेश सिंह,अविरल पाठक, ग्राम सचिव सौरभ सिंह, नीरज सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर दुर्गा तिवारी, महेंद्र, अजय वाल्मीक, खंड प्रेरक प्रशांत, नीलम एवं अन्य विकास खंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

