सेंट कोलंबस स्कूल में कारगिल युद्ध विजेताओं के साथ दीपोत्सव का आयोजन 

सेंट कोलंबस स्कूल में कारगिल युद्ध विजेताओं के साथ दीपोत्सव का आयोजन

प्रयागराज। सेंट कोलंबस स्कूल, वेली में दीपोत्सव हैप्पी दीपावली कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रयागराज के कारगिल युद्ध विजेता सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर, मुकेश मिश्रा सेवानिवृत्त आनरेरी कैप्टन, ए के सिन्हा सेवानिवृत्त आनरेरी लेफ्टिनेंट, नरोत्तम त्रिपाठी सेवानिवृत्त वारंट ऑफिसर, प्रताप बहादुर सिंह, गुनई यादव, प्रदीप कुमार राय, यू एस तिवारी मनोज द्विवेदी विशेष अतिथियों के रूप में आमंत्रित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंधक सुरेंद्र तिवारी, अध्यक्षता श्रीमती कीर्ति पाठक प्रधानाचार्य और संयोजन गोपाल दुआ ने किया।

दीपोत्सव में रंगोली बनाई तथा दीप जलाकर स्कूल को जगमग करते हुए मां सरस्वती ,गणेश – लक्ष्मी जी को माला पहनकर दीप प्रज्वलन करते हुए सभी लोग हाथ जोड़कर उनकी पूजा अर्चना किया। छात्रों ने वंदे मातरम राष्ट्रगीत गाया। तत्पश्चात अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा उनके विचार व शुभकामनाएं सभी को प्राप्त हुए। जिसमें प्रमुख रूप से सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह देश भारत वर्ष तीज त्योहारों, रीति – रिवाजों, परंपराओं – मान्यताओं तथा संस्कारो वाला देश है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेंद्र तिवारी जी ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में शामिल कारगिल युद्ध विजेताओं को दीपावली उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। अंत में अध्यक्षता कर रही प्रधानाचार्य श्रीमती कीर्ति पाठक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *