सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय आईटीआई हर्रा चुंगी में अप्रेन्टिस मेले का भव्य आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय आईटीआई हर्रा चुंगी में अप्रेन्टिस मेले का भव्य आयोजन

 

 

 

 

आजमगढ़, 30 सितम्बर(आर एन एस)सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), हर्रा चुंगी, आजमगढ़ में अप्रेन्टिस मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 13 कंपनियों/प्रतिष्ठानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर प्राप्त करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मेले में पहुंचे।अप्रेन्टिस मेले में कुल 250 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 99 रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थियों को अप्रेन्टिसशिप में रखने हेतु सहमति प्रदान की गई।मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों एवं प्रतिष्ठानों में सिंचाई विभाग में 10, शारदा सहायक खंड-23 में 10, होटल गोल्डेन फॉर्च्यून/नेशनल इंट्रीज, बिंद्रा बाजार में 04, विनायक हॉस्पिटल में 04, ग्लोबल हॉस्पिटल में 04, जीएलए आलमीरा में 01, नेशनल आलमीरा में 01, जेबीएम ऑटो लिमिटेड, गुजरात में 10, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन, गाजियाबाद में 15, टाटा मोटर्स, अहमदाबाद में 10, मुंद्रा सोलर प्लांट, गुजरात में 08, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, आजमगढ़ में 08, लोटस हॉस्पिटल, आजमगढ़ में 04, हिन्दुस्तान एलुमिनियम, फूलपुर में 04 तथा वेदान्ता हॉस्पिटल में 06 अप्रेन्टिसशिप अवसर शामिल रहे।इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अप्रेन्टिसशिप युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से अपने कौशल एवं कार्यक्षमता को निरंतर विकसित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।टाटा मोटर्स के एचआर अभिमन्यु वर्मा, जेबीएम ऑटो लिमिटेड के एचआर रवि कुमार यादव सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अप्रेन्टिस मेले के सफल आयोजन एवं संचालन में एसके कार्यदेशक, अनुदेशक इन्द्रपति कुमार, अरविन्द उपाध्याय एवं श्रीकान्त यादव सहित संस्थान के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस अप्रेन्टिस मेले से युवाओं को अपनी तकनीकी दक्षता के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं कार्यानुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने, रोजगार के अवसरों से जुड़ने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध हो रहे

हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *