सेवानिवृत्त होने पर उपनिरीक्षक को पुलिस कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-(हरदोई) उपनिरीक्षक राकेश शुक्ला के सेवानिवृत्त होने पर रविवार दोपहर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान शाहाबाद क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय ने उपनिरीक्षक राकेश शुक्ला को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि उपनिरीक्षक राकेश शुक्ला ने कर्तव्य का पूरी निष्ठा व लगन से निर्वहन किया है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एस आई राकेश शुक्ला अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा गंभीरता दिखाई। श्री शुक्ला भर्राते हुए गले से बोले कि बड़ा तकलीफ देता है अपनों से दूर होना,इतना कहते हुए उनकी आँखों में आँसू आ गये। वहाँ माहौल एकदम शांत हो गया,वहीं खड़े पुलिस कर्मी अपनी आँखों के आंशू पोंछते नजर आये। इस मौके पर शाहाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा, एसआई श्रीपति मौर्य, विजय नारायण शुक्ला,कांस्टेबल गुंजन गिल,बृज किशोर,जयपाल,अमित आदि पुलिस कर्मियों के अलावा पत्रकार, व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *