स्कूल चलो अभियान की रैली को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व डीएम ने दिखाई हरी झंडी, शत-प्रतिशत नामांकन का लिया संकल्प

स्कूल चलो अभियान की रैली को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व डीएम ने दिखाई हरी झंडी, शत-प्रतिशत नामांकन का लिया संकल्प

 

 

जौनपुर,09 जुलाई। यूपी के जौनपुर में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जिले में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य जागरूकता रैली के साथ किया गया। अभियान का उद्देश्य जिले के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव तथा जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने डायट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में शिक्षा जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को शिक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” तथा “हो सुगंध हर फूल में, हर बच्चा स्कूल में” जैसे नारों के माध्यम से अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील की।

रैली का आकर्षण बैंड-बाजा, सजे हुए रथ, घोड़े तथा डीजे पर बज रहे शिक्षा प्रेरक गीत रहे। जागरूकता रैली डायट परिसर से शुरू होकर चहारसू चौराहा, सद्भावना मोड़, शाही किला, अटाला मस्जिद और कोतवाली चौराहा होते हुए टाउन हॉल के मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई।

इस अवसर पर उपस्राथित बच्चों अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और घर पर भी पढ़ाई का अभ्यास करने का आह्वान किया।वही बीएसए समीर कुमार ने कहा कि सरकार के मंसा के अनुरूप आज से स्कूल चलो अभियान का प्रारंभ किया गया है और ज्यादा से ज्याद बच्चों का नामांकन स्कूल में किया जाएगा आज 10 बच्चों का नामांकन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा किया गया है।सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन करा

ये।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *