स्कूली वाहन के धक्के से मासूम की मौत

स्कूली वाहन के धक्के से मासूम की मौत
जौनपुर । केराकत क्षेत्र के पचवर गांव में मंगलवार सुबह स्कूली वाहन की टक्कर से चार वर्षीय आरव गोड़ की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब आठ बजे घर के पास हुआ। वाहन की चपेट में आने से आरव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दो बेटियों के बाद बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।  मौत की खबर मिलते ही मां ज्योति गोड़ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक, वह कई बार बेसुध हो गईं। पिता सुनील कुमार गोड़ और परिवार के अन्य सदस्य भी बच्चे का शव देखकर फूट-फूटकर रोते रहे। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूली वाहन को कब्जे में ले लिया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *