तकनीकी सहायकों ने किया प्रदर्षन

तकनीकी सहायकों ने किया प्रदर्षन
जौनपुर । कलेक्ट्रेट में मंगलवार को मनरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन से ज्यादा सहायकों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को एक पत्र सौंपा। सहायकों ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे 28 सितंबर से लखनऊ के इको गार्डन में धरना देंगे। जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि पिछले पांच सालों से तकनीकी सहायकों के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ी है। इस बारे में संगठन ने कई बार सरकार और ग्राम विकास विभाग को बताया है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इन कर्मचारियों ने बताया कि वे फील्ड में काम करते हैं। उन्हें अनुमान लगाने के साथ ग्राम पंचायतों में चल रहे कामों की रोज निगरानी भी करनी पड़ती है। इसमें हर महीने औसतन 6,000 रुपये पेट्रोल पर खर्च हो जाते हैं। मनरेगा और विकसित भारत गारंटी योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार की बहुत जरूरी योजनाएं हैं। इनसे लाखों कुशल और अकुशल मजदूरों को रोजगार मिलता है। गांवों में स्थायी संपत्ति भी बनती है, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण लोगों को फायदा होता है।तकनीकी सहायकों का कहना है कि इतना जरूरी काम करने के बावजूद वे खुद को शोषित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि उनका मानदेय बढ़ाकर जूनियर इंजीनियर के मूल वेतन 45,000 रुपये प्रति माह किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 26 सितंबर तक उनकी समस्या का हल नहीं निकला, तो सभी तकनीकी सहायक 28 सितंबर से इको गार्डन में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान पंकज सिंह, अजय सिंह, शिव शंकर मौर्या, वंदना सिंह, अमरेंद्र सिंह, दिनेश पाण्डेय, अतुल सिंह, सभाजीत, शैलेश कुमार सिंह और जय प्रकाश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *