स्पेशल, दिव्यांग बच्चों, वृद्धाश्रम के बुजुर्गो ने मनाया दीवाली उत्सव
प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के सहयोग से सामाजिक सांस्कृतिक संस्था “सात्विक” ने उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के शिल्प हाट मुक्ताकाशी मंच पर शहर के दिव्यांग, निसहाय बच्चों वा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ “आओ खुशियों के दीप जलायें” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
“सात्विक” संस्था कई वर्षों से दीपावली के अवसर पर नगर के स्पेशल बच्चों, दिव्यांग, अनाथ बच्चो व वृद्धाआश्रम के असहाय बुज़ुर्गो के साथ दीपावली पर्व मनाती आयी हैं। पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के शिल्प हाट मुक्तांशी मंच पर दीवाली उत्सव मनाया गया और दीपावली की खुशियाँ बांटी गई।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उसके बाद सेंटर ऑफ स्पेशल चिल्ड्रेन एजुकेशन के बच्चों द्वारा ग्रुप डांस की परफॉर्मेंस ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया और साथ ही छोटे छोटे बच्चों की फैंसी ड्रेस शो की शनदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
“आओ खुशियों के दीप जलायें” कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग, अनाथ व गरीब बच्चों और वृद्धाश्रम के बुजुर्गो को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक सुदेश शर्मा, व उप निदेशक डॉ. मुकेश उपाध्ये द्वारा दीपावली का उपहार दिया और दिवाली की शुभकामनाएं दी और साथ ही सत्विक संस्था के सचिव मोहम्मद अफज़ल को सम्मानित किया।
सात्विक संस्था के सचिव मोहम्मद अफ़ज़ल ने लोगों से अपील की है कि आये हम सब मिलकर खुशियों का दीप जलायें और अपने व्यस्त जीवन से कुछ पल इन निशक्त बच्चो और असहाय चेहरों पर मुस्कान लाने मे लगाए तो शायद तभी हमारे जीवन का मकसद पूरा होगा।

