बाघरायलपाड़ा में सफाई अभियान के साथ स्वास्थ्य शिविर आयोजन
नगरसेविका योगिता देवेन्द्र पाटिल ने घर-घर जाकर दिया स्वच्छता और सेहत का संदेश
देश की उपासना समाचार पत्र
मुम्बई ब्यूरो चीफ़ धनन्जय विश्वकर्मा
📍 वसई-विरार | 12 अप्रैल (रविवार):
वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र के बाघरायलपाड़ा इलाके में रविवार को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगरसेविका योगिता देवेन्द्र पाटिल ने किया, जिसमें स्वच्छता दूतों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

अभियान के तहत गौआश्रम से लेकर बाघरायलपाड़ा चार रास्ता होते हुए विकास सिटी तक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों और कचरा संग्रहण वाहनों की टीम ने क्षेत्र में जमा कचरे को व्यवस्थित रूप से एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इसी क्रम में बाघरायलपाड़ा चार रास्ता पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

नगरसेविका योगिता देवेन्द्र पाटिल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का मूल आधार है। उन्होंने नागरिकों से कचरा इधर-उधर न फैलाने और कचरा गाड़ी आने पर समय से कचरा देने की अपील की, साथ ही आसपास साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।

इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
……………………………………………………….
📢 देश की उपासना न्यूज़ पोर्टल एवं अखबार में विज्ञापन का सुनहरा अवसर!
अपने व्यापार, संस्था या सेवाओं को दें नई पहचान और पहुंचाएं लाखों लोगों तक अपनी बात।
🗞️ हमारी वेबसाइट और अखबार के माध्यम से पाएँ व्यापक प्रचार-प्रसार
📈 बढ़ाएं अपने ब्रांड की पहचान और ग्राहक संख्या
🎯 किफायती दरों पर प्रभावी विज्ञापन सुविधा उपलब्ध
👉 आज ही विज्ञापन देने के लिए हमसे संपर्क करें
📞 संपर्क: 7007117048, 9415034002
📧 ईमेल:
dhananjaivishwakarma584@gmail.com
देश की उपासना — आपकी आवाज, हर घर तक!

