हर्षोल्लास पूर्वक मना राज शिशु प्ले स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस

हर्षोल्लास पूर्वक मना राज शिशु प्ले स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस

फोटो

अयोध्या।राम शिशु प्ले स्कूल दिल्ली दरवाजा में आज माता दिवस के अवसर पर विद्यालय में हर्षोल्लास से बच्चों द्वारा अपनी माता को वंदन करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर संतोष गर्ग ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बच्चों के साथ आए हुए सभी मातृ शक्तियों को सौभाग्य टीका लगाकर उनके ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया।कार्यक्रम में अंश सोनी,काव्य यादव रानी कुमारी ने तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है मां पर बहुत मनमोहक नृत्य किया। कार्यक्रम की संचालन कर रही विद्यालय की अध्यापिका खुशबू निषाद ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मां तो मां ही होती है मां है तो सब है मां से ही सारी खुशियां है।वही मुझे माफ करना ओ साई राम का गीत पर अक्षय सोनी, काव्य यादव और नव्या गुप्ता ने अत्यंत मनमोहन डांस किया,सभी उपस्थित अभिभावक ने भाव विभोर होकर बच्चों को गले से लगा लिया।कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए विद्यालय की अध्यापिका ज्योति शर्मा ने बताया की किस तरह से मां-बाप कठोर परिश्रम करते हुए अपने बच्चों की हर खुशी में को पूरा करने के लिए रात दिन मेहनत करते है।हमें अपने माता-पिता को हमेशा आदर सम्मान देना चाहिए और उनका कहना मानना चाहिए।कार्यक्रम के समापन के समय सभी बच्चों ने अपनी अपनी मम्मियों को अनेकों उपहार और अपने द्वारा बनाए गए बुके भेंट किया।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सभी आए हुए अभिभावकों का धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *