अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता) जिले में शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया।एक तो ठंड व ऊपर से बारिस के चलते
लोग अपने घरो में मजबूर दिखे।वही जिले में
शनिवार से सोमवार तक सुबह से बादल छाए रहे।वही कुछ जगह रुक-रुककर बूंदाबांदी भी होती रही।इसी कड़ी मे दोपहर बाद ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।हालांकि इस बरसात के कई फायदे भी दिखाई पड़ रहे हैं फिर भी हाड़ कपाती ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में सुबह से ही मौसम खराब दिखने लगा था।हल्के-हल्के बादल छाए हुए थे।थोड़ी देर बाद सुबह करीब 9 बजे के आसपास धूप निकली, लेकिन फिर से बादल हो गए। सुबह सुबह काम पर निकले लोग भी सड़कों पर जल रहे अलाव के पास हाथ सेंकते नजर आए। शाम होते-होते ठेलों पर लोग चाय की चुस्कियों के साथ ठंड का आनंद लेते भी देखे गए।

