हादसों को न्योता दे रही पटरी, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है शारदा सहायक नहर की पटरी, वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही परेशानी

मिल्कीपुर-अयोध्या। तहसील अंतर्गत कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोकुला व पाराधमथुआ ग्राम पंचायत के मध्य से गुजरी शारदा सहायक डबल नहर की पश्चिमी पटरी भले ही डामर युक्त हो लेकिन मौजूदा समय में मौत की पटरी साबित हो रही है। गोकुला से कुमारगंज प्रधानमंत्री संपर्क मार्ग स्थित शारदा सहायक नहर के पटरियां बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसी मार्ग से विद्यालय के छात्र-छात्राओं का भी साइकिलों से आना जाना लगा रहता है। दर्जनों विद्यालय की बसें में इसी मार्ग से आती जाती है, गड्ढों के चलते बसों को निकालने में बस चालकों को बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती है। गांव के आदित्य प्रताप शर्मा, मोहम्मद अयूब, जमुना प्रसाद, शिव मगन समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से नहर की पटरी और पर हुए गड्ढों की पढ़ाई नहीं की गई जिसके चलते बरसात में गड्ढे और बड़े बड़े हो गए साइकिल मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहनों को आने जाने में अच्छी खासी परेशानी झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों इन गड्ढों को पटवाने के लिए कई बार नहर विभाग के जेई व मेट से भी कहा था लेकिन यह बता कर टाल दिया जाता था कि बजट नहीं है बजट आने के बाद कार्य कराया जाएगा। नहर की पटरी पर हुए गड्ढों की पटाई के संबंध में जब नहर विभाग के एसडीओ राजेश कुमार निगम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर नहर की पटरियों पर हुए गड्ढों को मिट्टी से भरवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *