(हैदराबाद)गणेश विसर्जन से लौट रहे परिवार की कार का भीषण हादसा, 4 की मौत; चालक गंभीर

(हैदराबाद)गणेश विसर्जन से लौट रहे परिवार की कार का भीषण हादसा, 4 की मौत; चालक गंभीर
हैदराबाद 19 सितंबर (आरएनएस)। तेलंगाना के हैदराबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शमशाबाद थाना क्षेत्र के पालमकुला गांव के बाहरी इलाके में हुआ।
शमशाबाद पुलिस के मुताबिक, एक इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 54 वर्षीय व्यवसायी केथावथ लिंब्या, उनकी 45 वर्षीय पत्नी केथावथ जमुना, 48 वर्षीय व्यवसायी कट्रावथ मानसिंह और लिंब्या के 45 वर्षीय बेटे केथावथ वाश्राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सभी लोग महबूबनगर स्थित अपने पैतृक गांव मेत्तुगुड्डा थंडा गए थे। वहां उन्होंने गणेश विसर्जन से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। विसर्जन के बाद सभी लोग चार पहिया वाहन से शमशाबाद की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-44 पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
हादसे में कार चालक सबावथ अशोक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे तत्काल इलाज के लिए शमशाबाद के निजी ट्राइडेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *