रूदौली-अयोध्या। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर रुदौली की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण मुख्य अतिथि संदीप बंसल राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराया गया।
शपथ ग्रहण के अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह हम व्यापारी राष्ट्र निर्माण के लिए सदियों से अपने कोष को कर के रूप में सरकार को देते हैं।उसी तरह समाज को रोजगार प्रदान करने के लिए हम लोग मुख्य भूमिका निभाते है किंतु हम व्यापारी बंधुओं का न तो शासन में और न सरकार द्वारा सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती है व्यापारी समाज संगठित होकर खुद ही उसका निर्वहन करता है बिना संगठन के समाज में जागरूकता नहीं की जा सकती है इसलिए इस शपथ ग्रहण को संपन्न कराया गया।हमारी कार्यकारिणी सभी व्यापारियों के लिए सुख दुख एवं किसी भी व्यक्ति के द्वारा किए गए शोषण में संगठन द्वारा इमानदारी से उस व्यापारी के साथ खड़े रहेंगे।हम पूरे रुदौली विधानसभा के व्यापारियों को आश्वासन देते हैं कि उनके लिए दिन रात काम करेंगे और उनकी रक्षा हेतु प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही भी करेंगे।कार्यक्रम का संचालन बृजेश वैश्य ने किया।कार्यक्रम के अंत मे आभार नगर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल जी ने ज्ञापित किया।

