अजय देवगन ने दृश्यम 3 के ऑफिशियल टाइटल का किया एलान, नए पोस्टर के साथ सामने आए किरदारों के नाम
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अब अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं. सिंघम एक्टर हिंदी दृश्यम फ्रैंचाइज़ी के तीसरे पार्ट के साथ बड़े पर्दे पर आ रहे हैं. अब तक इस फिल्म को दृश्यम 3 के नाम से जाना जा रहा था. लेकिन अब इसे एक टाइटल से जाना जाएगा. अजय ने दृश्यम 3 के ऑफिशियल टाइटल का एलान किया है. साथ ही फिल्म के किरदार के चेहरे से पर्दा भी हटाया गया है.
अजय देवगन ने दृश्यम 3 के कई सारे पोस्टर शेयर किए और दृश्यम फ्रैंचाइजी के आखिरी चैप्टर का एलान किया. पोस्टर के ऊपर अजय देवगन के नाम के साथ लिखा है, मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है. इसी के साथ पोस्टर पर फिल्म का ऑफिशियल टाइटल दृश्यम: द कन्क्लूजन लिखा है. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, हर इंसान का नजरिया अलग होता है, मेरे लिए मेरी फैमिली ही सब कुछ है.
ऐसे ही मेकर्स ने फिल्म के अन्य किरदारों के नाम के साथ पोस्ट जारी किया है. अजय के बाद तब्बू का पोस्टर रिलीज किया गया, जिससे यह साफ हुआ कि दृश्यम: द कन्क्लूजन में तब्बू का किरदार इंसाफ के लिए अपने बेटे की मौत का बदला लेने वापस आएगी.
पोस्टर पर लिखा है, इस बार मुझे जस्टिक नहीं, बदला चाहिए. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, मैंने अपना बेटा खोया है, अब हिसाब सिर्फ बदले से होगा. इसी तरह मेकर्स ने श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज जैसे किरदारों का भी पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें उनके लक्ष्य की बात बताई गई है.
दृश्यम: द कन्क्लूजन को स्टार स्टूडियो 18 और पैनोरमा स्टूडियोज ने सपोर्ट किया है. इसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने आमिल कियान खान और परवीज शेख के साथ मिलकर फिल्म भी लिखी है. आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.
यह फ्रैंचाइजी गोवा के एक शांत स्वभाव वाले फैमिली मैन विजय सलगांवकर पर आधारित है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए अपनी समझदारी और जुगाड़ का इस्तेमाल करता है और उनके घर में एक मर्डर होने के बाद उन्हें कानून से बचने में मदद करता है.
तीसरे पार्ट में अजय देवगन विजय सलगांवकर का अपना रोल फिर से करेंगे, जबकि तब्बू आईजी मीरा देशमुख और श्रिया सरन नंदिनी के रोल में लौटेंगी. रजत कपूर भी अपना रोल फिर से करेंगे, जबकि प्रकाश राज और जयदीप अहलावत नए रोल में कास्ट में शामिल हुए हैं. शूटिंग पूरी हो चुकी है, और फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन में है. यह फिल्म गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
००

