अयोध्या नवरात्रि के फतेहगंज स्थित राम जानकी मंदिर में विशेष झांकी का आयोजन:झांकी में महा आदि योगी शिव के भव्य स्वरूप का दर्शन मिलेगा
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
*झांकी का निर्माण तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थापित 112 फीट ऊँची आदियोगी प्रतिमा की तर्ज पर*।
मंदिर समिति ने बताया, झांकी तैयार करने में लगे करीब दो महीने।
22 सितंबर से नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए खुली रहेगी झांकी।
झांकी में शिव के प्रथम योगी स्वरूप को प्रस्तुत किया जाएगा।
संदेश होगा – योग, साधना और आंतरिक कल्याण का।
दक्षिण भारत की सिद्ध परंपरा के अनुसार गोरखनाथ समेत 18 सिद्धों ने शिव से शिक्षा प्राप्त की।
उसी सिद्ध परंपरा की झलक को ध्यान में रखकर की गई झांकी की रचना।
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को मिलेगा भक्ति, योग और अध्यात्म का अद्भुत संगम।

