अयोध्या( संवाददाता) सुरेंद्र कुमार । मंडल कारागार में आज ही के दिन 19 दिसंबर 1927 को फैजाबाद के कारागार में अशफाक उल्ला खान को फांसी दी गई थी। इस मौके पर शहीद अशफाक उल्ला खां को श्रद्धांजलि दी गई।शहादत दिवस के मौके पर तीन विभूतियों को माटी रतन सम्मान भी दिया गया।अपूर्व जोशी,डॉ नुसरत मेंहदी व सैयद आबिद हुसैन को भी माटी रतन सम्मान दिया गया। शांति सिंह स्मृति छात्रवृत्ति, गीता देवी निबंध प्रतियोगिता डॉ शैलेश पांडेय स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन किया गया। अशफाक उल्ला खान मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने इस कार्यक्रम काआयोजित किया।संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडे मंडल कारागार के अधीक्षक शशीकांत मिश्रा मौजूद रहे।मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल फॉर रूरल एजुकेशन हैदराबाद के वाइस चेयरमैन भरत पाठक,अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी रहे मौजूद।

