अयोध्या में मानस परिवार (सुंदर काण्ड समिति) ने सनातन धर्म के प्रचार के लिये शुरू की एक अनोखी पहल

अयोध्या में मानस परिवार (सुंदर काण्ड समिति) ने सनातन धर्म के प्रचार के लिये शुरू की एक अनोखी पहल
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
मानस परिवार समिति द्वारा माह के दूसरे और चौथे शनिवार को होगा सुंदरकांड का आयोजन।
*अयोध्या -* मानस परिवार के द्वारा कल से आरंभ हुआ सुंदरकांड का आयोजन.
समिति ने सुंदरकांड का शुभारंभ श्वेता राज सिंह निजी आवास से किया। समिति ने तय किया कि मानस परिवार में जितने भी सनातनी सदस्य जुड़े हुए हैं, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को प्रत्येक सदस्य के यहां सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सुंदरकांड पाठ को संगीतमय रूप से कहने के लिए वाद्य यंत्रों की व्यवस्था की है। प्रथम दिन के आयोजन में प्रमुख रूप से जनार्दन पाण्डेय ( बबलू पंडित ), शिशिर दुबे, नीरज पाठक, दीपक पाण्डेय,कक्कू तिवारी, राजू मिश्रा, विपिन पाण्डेय,अवनीश मिश्रा, दिलीप तिवारी, अनिल कुमार राय, राजू श्रीवास्तव, महंत सत्येंद्र पाण्डे, चंदन सिंह, सौरभ दुबे, रिक्की चौबे,आकाश पाठक, डॉ अजय तिवारी सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *