आंधी तूफान के चपेट में मासूम सहित बुजुर्ग की मौत

आंधी तूफान के चपेट में मासूम सहित बुजुर्ग की मौत
अयोध्या ब्यूरो चीफ राजेश कुमार श्रीवास्तव
अयोध्या।बुधवार को तेज रफ्तार से आई आंधी तूफान ने भारी तबाही मचा दी।जिसमें एक 6 वर्षीय मासूम सहित एक बुजुर्ग की मौत हो गई और आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं कई मकानो पर पेड़ों के गिरने से मकान धराशाई हो गए । विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई । बुधवार से आज तक बिजली नही आई। और अवरूद्ध रास्ते पूरी तरह खुलवा पाने की पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है।और इसी के साथ पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है।हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जाना की ओझाने निवासी 70 वर्षीय साधू सिंह पुत्र भगवती सिंह के ऊपर जामुन के पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गए थे। जिनकी मृत्यु हो गई और बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार बीकापुर रामखेलावन, हैदरगंज थाने के दरोगा श्रीपति मौर्य, शिव आशीष भारती पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। साथ ही बैंती कला गांव में विजय प्रताप सिंह नाना के यहां अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आई 6 वर्षीय मासूम नातिन लाडो पुत्री मंगल सिंह मुसाफिर खाना जनपद अमेठी की मृत्यु उस समय हो गई । जब वह परिवार के साथ बैठका में बैठी थी। तूफान से दीवाल गिर गई जिसमें कई लोग दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल मासूम की मौत ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में हो गई । उसके शव को परिजन घर ले जाकर दफन कर दिए हैं। वहीं मृतक की घायल नानी राजेश्वरी पत्नी विजय प्रताप सिंह और विजय प्रताप सिंह के साले अनिल सिंह का इलाज चिकित्सालय मे चल रहा है।दूसरी घटना में इसी गांव निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह पुत्र राम सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष, नंदलाल का पुरवा निवासी शालिग्राम पुत्र विजयपाल, रौहारी निवासी रजनीश पुत्र सहीराम उम्र लगभग 22 वर्ष ,जाना बसंती का पुरा निवासी मोनू शर्मा उम्र लगभग 18 वर्ष सहित मऊ बिछिया व अन्य गांवो में भी कई लोग घायल हो गये हैं। कई घायलों का इलाज चिकित्सालय में तो कुछ का स्थानीय स्तर पर हो रहा है।इसी के साथ ही प्रेमा पत्नी मंगल निवासी रौहारी पांडे के मकान उपर नीम का पुराना पेड़ गिर जाने से पूरा मकान ध्वस्त हो गया।गौहनी खुर्द निवासी तुलसा देवी पत्नी मस्तराम का टीन सेड का बना आवास ध्वस्त हो गया ।साथ ही क्षेत्र के बलरामपुर , दशलावन, बेला सहित कई गांवो में सैकड़ो पेड़ों व मकानो के गिरने की सूचना है। विद्युत के सैकड़ो पल भी टूट कर धराशाई होने से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह असत व्यस्त हो गयी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज के इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना मृत्यु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।वहीं मासूम बालिका के शव उसके परिवार के लोग उसके घर अमेठी ले गए है।अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र केला लाल खां ने बताया कि सभी कर्मचारी विद्युत सेवा बहाल करने में जुटे हुए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *