आंबेडकर के नाम दर्ज भूमि पर प्रतिमा स्थापना की अनुमति की मांग ग्राम मदारन के ग्रामीणों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

आंबेडकर के नाम दर्ज भूमि पर प्रतिमा स्थापना की अनुमति की मांग
ग्राम मदारन के ग्रामीणों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी। नवाबगंज तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा रसौली स्थित ग्राम मदारन में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम दर्ज भूमि पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति देने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिमा स्थापना की अनुमति देने की मांग की। धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना था कि भूमि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम दर्ज है। ऐसे में वहां उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर जल्द निर्णय लेने की मांग की। धरने के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांग शांतिपूर्ण है और प्रशासन को इस संबंध में उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर प्रतिमा स्थापना की अनुमति देने की मांग की। धरने में धनन्जय, शिवकुमार, जितेन्द्र कुमार, नन्हे लाल, शिवकुमार गौतम, मंगल प्रसाद, अरुण कुमार, राम कुंवर, चेतराम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

25.47 करोड़ की सौगात: क्यामपुर में बनेगा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय
राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने मुख्यमंत्री का जताया आभा, कहा, ‘बदल जाएगी ग्रामीण शिक्षा की तस्वीर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *