आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रान्त की समीक्षा बैठक में बूथ स्तर पर सांगठनिक मजबूती का निर्णय
विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेगी पार्टी-ई. काजी इमरान लतीफ
बस्ती। आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रान्त की समीक्षा बैठक रोडवेज के निकट स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 9 जनपदों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। समीक्षा बैठक में संगठन द्वारा बूथ स्तर पर किये जा रहे कार्य, जनहित के सवालों को लेकर किये गये आन्दोलन, मुद्दों पर चर्चा के साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन मंन्थन हुआ।
मुख्य अतिथि बौद्ध प्रान्त के प्रान्तीय अध्यक्ष ई. काजी इमरान लतीफ ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के सवालों को लेकर निरन्र संघर्ष कर रही है। पेपर लीक, बिजली संकट, स्कूलों में दुर्व्यवस्था, श्रीराम मंदिर में चंदा घोटाला सहित अनेक मुद्दों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्वयं कई सवाल खड़े किये। आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये ई. काजी इमरान लतीफ ने कहा कि सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आयी है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती से उतरेगी।पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, बस्ती जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा, प्रान्तीय सचिव अनुज कुमार पाठक, पतिराम आजाद, प्रान्तीय महासचिव रजत चौरसिया, श्रावस्ती प्रभारी अरूण कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र यादव आदि ने जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने और बूथ स्तर पर संगठन के मजबूती पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी मजबूत संगठन के आधार पर यूपी चुनाव में उतरेगी।समीक्षा बैठक में प्रेमचन्द्र गुप्ता, राम सजन सूर्यवंशी, संजय कुमार, उमेश कुमार शर्मा, निरंकार सिंह, अरविन्द जायसवाल, अनुज प्रताप सिंह, मनीराम, अजय कुमार मिश्र, फिरोज हैदर, दुर्रविजय यादव, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, जलाल अहमद, दिनेश उपाध्याय, राम विलास तिवारी, अंजनी श्रीवास्तव, मिथलेश भारती, मो. इशहाक, अनिल कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक यादव, सुरेन्द्र पाल, बब्लू चौधरी, रामभवन, अनुज कुमार, खुरशीद अहमद, अब्दुल कयूम, अजय नरायन, हरेन्द्र, सन्तोष, शहजाद, शकील खान, अनिल कोरी, सुरेश चन्द्र, दिनेश उपाध्याय, विजयशंकर विश्वकर्मा, राधिका, गुलाब, वाहिद अली, अरूण कुमार, मोहन द्विवेदी, फिरोज के साथ ही आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रान्त के 9 जनपदों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
—————-
फोटो नं. 10, 11, 13
मण्डल फुटबाल में बस्ती का दबदबा, तीन टीमों का राज्य स्तर पर चयन
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में बुधवार को मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज, बस्ती को सौंपी थी। प्रतियोगिता में बस्ती और संतकबीर नगर जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों में मंडल की कुल छह टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने मां सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ किया। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का बैज अलंकरण एवं कैप पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अंडर-19 बालक वर्ग में बस्ती और संतकबीर नगर के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में बस्ती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-1 से जीत दर्ज की। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में भी बस्ती की टीम ने संतकबीर नगर को 4-0 से पराजित कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से अंडर-19 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग की एक-एक टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तर के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी प्रभाकर ओझा, अमित कुमार यादव, माता प्रसाद त्रिपाठी एवं जोखू प्रसाद ने निभाई। प्रतियोगिता में संतोष कुमार पाण्डेय, रमेश चंद्र गुप्ता, जगन्नाथ यादव एवं राजकुमार यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दूर-दराज से आए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन आयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक चंद्र प्रकाश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विकास सोनकर, जितेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, बलराम रोहिदास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, खेलप्रेमी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
—————
फोटो नं. 14 नवीन चौधरी कन्नौजिया
नवीन चौधरी कन्नौजिया बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष
बस्ती। कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में नवीन चौधरी कन्नौजिया को बस्ती जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेन्द्र पाल तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नवीन चौधरी कन्नौजिया के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नवीन चौधरी कनौजिया ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी। नवीन चौधरी कनौजिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी महादेवा बृजेश कुमार आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, कर्नल अभय सिंह, गिरजेश पाल, वाहिद सिद्दीकी, अनिरुद्ध त्रिपाठी, प्रशान्त पाण्डेय, अलीम अख्तर, चंद्रशेखर वर्मा, आलोक रंजन, शहर अध्यक्ष शौकत अली नन्नू, रविन्द्र चौधरी, दूधनाथ पटेल, सुधीर यादव, जमीर खान सहित अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं प्रसन्नता व्यक्त किया है।
——————
शोरूम से चोरी गई ई रिक्शा की बैट्री, घटना प्रयुक्त
कार बरामद
अंतरजनदीय शातिर चोरों के गिरोह का एक सदस्य धराया
माडल शाप मड़वा नगर की चोरी को भी दिया था अंजाम
बस्ती : कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा के शोरूम से चोरी गई बैट्री बरामद कर घटना को अंजाम देने वाले शातिर एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। नकबजनी की यह घटना कोतवाली क्षेत्र के माही मोटर्स बड़ेवन में हुई थी । शोरूम संचालक सिद्धार्थ खत्री पुत्र रवि कुमार खत्री निवासी प्रहलाद कालोनी सिविल लाइन थाना कोतवाली ने अपनी तहरीर में बताया कि छह अगस्त की रात्रि करीब 02.40 बजे उनके ई-रिक्शा के शोरूम से अज्ञात चोरों ने नकबजनी करके अन्दर खड़ी ग्राहक के ई-रिक्शा की चार व एक लोडर की बैट्री और एक चार्जर को चुरा लिया था। शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस व एन्टी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाई में आरोपित राजू कश्यप पुत्र लक्ष्मण कश्यप निवासी धोबिन पुरवा थाना जरवल रोड, बहराइच को बुधवार को गंदा नाला पुल हर्दिया चौराहा से हिरासत पुलिस में लिया गया। आरोपित ने बताया कि उसके अन्य साथियों शुभम यादव उर्फ़ संतबक्स पुत्र बृज कुमार निवासी नरसडा थाना उमरी बेगमगंज, हरिचरण पुत्र राघवराम निवासी मदरही सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरी बेगमगंज और विकास यादव पुत्र रामनेवाज यादव निवासी अयली परसौली घोरहनपुरवा थाना उमरी बेगमगंज, गोंडा ने मिल कर पचपेड़िया रोड माडल शाप का ताला तोड़कर 28 जून 26 को काउंटर से 1.5 लाख रुपये की चेारी की थी। शहर कोतवाल ने बताया कि फरार चल रहे इसके तीन साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपित राजू के कब्जे से घटना प्रयुक्त एक सफेद रंग की कार, शब्बल, चोरी की बैट्री, चार्जर व दो हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में शहर कोतवाल बृजानन्द सिंह, प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम भानु प्रताप सिंह व उनकी टीम शामिल रही।
थाने, चौकी व सार्वजनिक स्थलों पर बीपीओ नंबर अपडेट नहीं
गांवों में पुलिस तंत्र को मजबूत बनाने और सूचना आदान-प्रदान करने की कवायद फेल
बस्ती: कई बीट पुलिस अधिकारी (बीपीओ) का वर्ष भर पहले स्थानान्तरण हो गया है, लेकिन पुराने नंबर अभी भी थाने, चौकियों व गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर अंकित हैं। जरूरत पर पीड़ित उन्हीं मोबाइल नंबरों पर फोन करते हैं तो उनको पता चलता है कि वह बीपीओ कहीं और तैनात कर दिए गए हैं। गांवों में पुलिस तंत्र को मजबूत बनाने और आसानी से सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए बीट पुलिसिंग की कवायद रस्म अदायगी बनकर रह गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा एक बेहतर पहल की गई थी। पुलिस से सीधे संपर्क स्थापित करने व फरियादियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए बीट पुलिसिग के तहत ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों, पंचायत भवनों, प्राथमिक विद्यालयों की दीवारों पर बीट पुलिस अधिकारी (बीपीओ) के नंबर अंकित कराए गए थे। बीट पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण होते रहे, लेकिन पुराने की जगह पर नए का नाम व मोबाइल नंबर अंकित नहीं कराया गया है। लोग जब इन नंबरों पर फोन करते हैं तो पता चलता है कि संबंधित बीपीओ की तैनाती कहीं और हो गई है। ऐसे में दीवारों पर अंकित बीपीओ के मोबाइल नंबरों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिम्मेदार भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जागरण ने जब बुधवार को इस बात पर पड़ताल की तो छावनी के महिला हेल्प डेस्क पर पुराने थानाध्यक्ष का नाम अभी तक दर्ज है। राम-जानकी तिराहा पर स्थित पुलिस सहायता केंद्र के पास जिन हल्का व बीट प्रभारियों के नंबर लिखा है उनका स्थानांतरण एक वर्ष पहले ही हो चुका है। खम्हरिया ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पहुंची तो वहां बीट प्रभारी का नम्बर ही नहीं दर्ज है यही हाल मलौली गोसाईं,खानकला,अमोढ़ा ग्राम सभाओं में भी मिला कही किसी बीपीओ का नंबर दर्ज नहीं मिला। पूरे हेमराज ग्राम सभा के आंगनबाड़ी केंद्र पर दर्ज बीट अधिकारी अनिल भारती का स्थानांतरण हुए दो वर्ष बीतने वाला है लेकिन दीवार पर अभी पुराने बीट पुलिस अधिकारी का नंबर अंकित है। यहां अभी तक नए बीट पुलिस अधिकारी का नंबर अंकित नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में अगर किसी को सूचना देनी हो तो वह संबंधित बीट अफसर को नहीं दे पाएंगे। यह उदासीनता सूचना तंत्र को कमजोर कर रही है।
——————-
सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन बीट पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया है ,उनके स्थान पर नियुक्त लोगों का नाम, मोबाइल नंबर तत्काल सार्वजनिक स्थलों पर अंकित कराएं।
:स्वर्णिमा सिंह क्षेत्राधिकारी, हर्रैया बस्ती
ड्रोन के लिए लाटरी से चयनित होंगे किसान
बस्ती: नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से जनपद में 21 अगस्त 26 को दिन में 12 बजे से होगा। कृषि यंत्र कस्टम हायरिंग व किसान ड्रोन के लिए लाभार्थी जिलाधिकारी कार्यालय में भाग ले सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि लाटरी प्रक्रिया के दौरान जो किसान अनुपस्थित होंगे उन्हें उपस्थित अन्य किसानों एवं समिति के द्वारा ई-लाटरी के माध्यम से चयनित लाभार्थियों के नाम से सहमत माना जाएगा। उन्हें कोई आपत्ति नही है, ऐसा मानकर प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
उधार लिए 2.85 लाख रुपये हड़पे, पिता-पुत्र पर मुकदमा
बस्ती: पीड़ित से 2.85 लाख रुपये उधार लेकर हड़प लेने की घटना सामने आई है। मामला सोनहा बाजार का है। पीड़ित मोहम्मद शाहिद निवासी नूर मस्जिद, खलीलाबाद, संतकबीरनगर ने अपनी तहरीर में बताया कि मुबारक अली और बेटे इमरान निवासी सोनहा बाजार को उनके व्यापार के लिए लिए रुपये दिया था। जब कई महीने बीत गए आरोपितों ने उधार लिए रुपये वापस नहीं किया। जब उनसे रुपये मांगा तो पिता-पुत्र ने देने से इनकार कर दिया। थानेदार महेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। इस केस की विवेचना एसआइ दिलीप चौधरी को दे दी गई है।
छात्रा समेत दो किशोरी का अलग-अलग क्षेत्र से अपहरण
बस्ती : शादी की नीयत से एक छात्रा व एक युवती का अलग-अलग स्थानों से अपहरण कर लिए जाने की घटना सामने आई है। वाल्टरगंज क्षेत्र के एक इंटर कालेज में पढ़ने गई छात्रा दोपहर बाद वापस घर नहीं आई तो स्वजन ने काफी खोजबीन की इसके थाने में अज्ञात के उपर शादी की नीयत से अपहरण कर लिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी घटना पैकोलिया क्षेत्र में सामने आई है। किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि करन निषाद पुत्र इंद्रजीत निवासी ग्राम पटना थाना पैकोलिया उनकी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया। एसएचओ मोतीचंद राजभर ने बताया कि आरोपित के मोबाइल की सीडीआर के जरिए उसके लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार कर अपहरण कांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, केस दर्ज
कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज, कप्तानगंज क्षेत्र की घटना
बस्ती: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। मामला करीब एक वर्ष पुराना 18 अगस्त 2025 का कप्तानगंज क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने यह मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज किया है। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपित सन्तोष पुत्र शिवमूरत निवासी बलुआ थाना कप्तानगंज उसके घर में उस वक्त घुस आया था, जब अपने घर में अकेली थी। इसके बाद दुष्कर्म कर पीड़िता के साथ शादी कर लेने का झांसा एक वर्ष से देते रहे। थानेदार आलाेक श्रीवास्तव ने बताया तहरीर के आधार पर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व पीड़िता के साथ मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व अदालत
में बयान की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।

