इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़, दिवाली की खरीदारी के साथ प्रॉपर्टी और ऑटो सेक्टर में दिखा जबरदस्त उत्साह

इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़, दिवाली की खरीदारी के साथ प्रॉपर्टी और ऑटो सेक्टर में दिखा जबरदस्त उत्साह

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के दूसरे दिन भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। न्यू मीडिया एवं द प्लानर के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आयोजन में एमएसएमई स्टॉल्स के साथ-साथ प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल से जुड़े विभिन्न आकर्षक विकल्प लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

 

30 अक्टूबर को भव्य शुभारंभ के साथ शुरू हुए प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट एंड ऑटो एक्सपो में दूसरे दिन भी शानदार गतिविधियां देखने को मिलीं। विभिन्न कंपनियों और ब्रांड्स ने अपने उत्पादों, सेवाओं और विशेष ऑफर्स के माध्यम से लोगों को आकर्षित किया। दिवाली के त्योहार को देखते हुए खरीदारी का उत्साह भी चरम पर है। खासतौर पर ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट सेक्टर में लोगों की दिलचस्पी देखने लायक रही।

 

एक्सपो में कारों के नए मॉडल, आकर्षक खरीदारी विकल्पों और विभिन्न प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स की जानकारी लोगों को एक ही छत के नीचे मिल रही है। वहीं एमएसएमई सेक्टर के उद्यमियों और स्थानीय व्यवसायों को भी अपने उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिला है।

 

आयोजन के माध्यम से लखनऊ और उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते निवेश की संभावनाओं को भी प्रमुखता से सामने लाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ लखनऊ आज शिक्षा, स्वास्थ्य, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, रिटेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी, बढ़ते शहरी विस्तार और नए व्यावसायिक अवसरों के चलते लखनऊ आने वाले समय में निवेश और कारोबार का एक महत्वपूर्ण हब बनने की क्षमता रखता है।

न्यू मीडिया और द प्लानर की यह पहल व्यापार, उद्योग, निवेशकों, उपभोक्ताओं और उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान कर रही है। तीन दिवसीय इस आयोजन में लोगों को खरीदारी, निवेश और नए व्यावसायिक अवसरों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

 

एक्सपो में उमड़ रही भीड़ और लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह साबित किया है कि लखनऊ में त्योहारों के साथ-साथ व्यापार, निवेश और विकास की संभावनाएं भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *