ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही से लग जाता है जाम

 ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही से लग जाता है जाम
मटियरवा चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच खड़े रहते हैं ई-रिक्शा
रायबरेली। परसदेपुर नगर पंचायत परसदेपुर के मटियरवा चौराहे पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते आए दिन जाम लगा रहता है
इससे हादसों की आशंका भी बनी रहती है। ई-रिक्शा चालक सवारियों को बैठाने के चक्कर में सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़ा कर देते हैं। जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
      कई बार सवारी बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालक आपस में सड़क पर ही विवाद और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस दौरान पूरी सड़क बाधित होने से चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा चालकों की इस लापरवाही के कारण किसी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
     हैरानी की बात यह है कि मटियरवा चौराहे से महज चार कदम की दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है, इसके बावजूद सड़क पर बेतरतीब खड़े होने वाले ई-रिक्शों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस एवं नगर पंचायत प्रशासन से ई-रिक्शों के लिए निर्धारित स्थान तय कराने तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *