उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ ने सौपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ ने सौपा ज्ञापन

अयोध्या।सोमवार को नगर निगम में संघ का चुनाव करने को लेकर उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौपा।ज्ञापन के माध्यम से संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल समुन्दे ने मांग किया कि नगर निगम अयोध्या धाम में सफाई नायक विनय बाघमार द्वारा बिना किसी चुनाव के स्वयं घोषित अध्यक्ष मान रहा है।जो अवैध रुप से गलत है।उन्होंने विनय बाघमार पर आरोप लगाया कि वे संघ के नाम पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डराकर अवैध वसूली भी कर रहे हैं।इसके साथ ही साथ सफाई कर्मियों के देय के भुगतान,मृतक आश्रित एवं सेवा निवृत कर्मचारियों के प्रकरणों में लंबा-लंबा सौदा देखकर कर्मचारी का शोषण कर रहे हैं।इस मौके पर उनके अलावा संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *