उदय महाविद्यालय के संस्थापक कृष्ण नारायण पांडेय का निधन से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या जिले की बीकापुर के विधानसभा के ग्राम पुहपी रसिया माफी के निवासी पत्रकार अभिषेक पांडे के दादा जी कृष्ण नारायण पांडेय का निधन हो गया जिनकी उम्र 75 साल थी। कृष्ण नारायण पांडे जो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे जिनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका निधन हो गया,इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर हैं। कृष्ण नारायण पांडे उदय महाविद्यालय के संस्थापक भी थे जिन्होंने गरीब बच्चों को शिक्षा देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया यहां तक की निःशुल्क सेवा और निःशुल्क शिक्षा भी लोगों को दीं। इनकी इन सामाजिक कृतियों से गांववासियों और क्षेत्रवासियों काफी शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *