उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि दिनांक 18 जनवरी 2026 को जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर निर्वाचक नामावली पढ़ने का कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के निमित्त दिनांक 18 जनवरी 2026 को जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर निर्वाचक नामावली पढ़ने का कार्यक्रम सुचारू रूप से हुआ जिसके निमित्त जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जोनल आफिसर अनवरत भ्रमणशील रहते हुये मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया।
समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेविल अधिकारी उपस्थित थे और पर्याप्त मात्रा में फार्म-6,7,8 एवं एएसडी सूची भी उपलब्ध थी। बूथ लेविल अधिकारी द्वारा बीएलओ एप के माध्यम से फार्म-6,7 एवं 8 अपलोड करने हेतु कार्यवाही की जा रही है। बूथ लेविल अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली पढ़कर सुनाया गया तथा उपस्थित सम्भ्रान्त व्यक्तियों व अन्य सभी व्यक्तियों के समक्ष एएसडी सूची भी पढ़कर सुनाई गई।
युवा एवं महिला मतदाताओं का नाम प्रत्येक दशा में निर्वाचक नामावली में जोड़े जाने, किसी प्रविष्टि पर आक्षेप हो एवं संशोधन/स्थानान्तरण को ECINET mobile app के माध्यम से एवं https://voters.eci.gov.in से भी किये जाने हेतु उपस्थित लोगों से अपील की गई तथा बीएलओ एवं सुपरवाइजर को भी निर्देशित किया संवेदनशीलता के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण करायें।

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *