एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शांता फाउंडेशन ने गोपी घाट पर किया पौधारोपण

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शांता फाउंडेशन ने गोपी घाट पर किया पौधारोपण

जौनपुर, 15 जुलाई । पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ जौनपुर में चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंगलवार को शांता फाउंडेशन ने नगर के गोपी घाट पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 10 पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पूरे देश में चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा है। इसके तहत धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और सरकारी संस्थाएं बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही हैं।
शांता फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कहा कि पौधारोपण का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और हरित पर्यावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक हजारों पौधे लगा चुकी है और भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए। पौधों के बड़े होने से पर्यावरण संतुलित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।
कार्यक्रम में शांता फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कल्पना गुप्ता, प्रबंधक दीप्ति गुप्ता, उपाध्यक्ष निशांत सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, स्मित श्रीवास्तव, संध्या गुप्ता, पूनम विश्वकर्मा, शुभम रामदास सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *