एम आई एस इंटरनेशनल स्कूल का रहा शत प्रतिशत परिणाम
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।एम आई एस इंटरनेशनल स्कूल, अयोध्या के विद्यार्थियों ने हर वर्ष कि तरह शैक्षणिक उत्कृष्टता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने पूरे विद्यालय को गर्व से भर दिया है। शत-प्रतिशत परिणाम के साथ विद्यालय ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और समर्पण को सिद्ध किया है।
इस शानदार उपलब्धि में छात्रा अक्षरा वर्मा ने 95.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और सफलता की नई ऊँचाइयाँ छुईं। अर्नव मिश्रा ने 93% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं सिद्धि सरीन ने 92% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई।उत्कृष्ट प्रदर्शन की इस श्रृंखला में एंजल सिंह ने 91.2% अंक प्राप्त किए, जबकि अनुभव सिंह और अंतरा पांडेय ने 90-90% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया।विशेष गर्व की बात यह है कि विद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी है।विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और प्रेरणादायक वातावरण का भी प्रतिफ
ल है।

