रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
*पाली-हरदोई* जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने जिले के कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है।इसी क्रम में पाली थाने की कमान इंस्पेक्टर राजकुमार पाण्डेय को सौंपी है। आपको बता दें कि एसपी राजेश द्विवेदी ने जिले के कई प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है। इसी क्रम में पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे सुनील दत्त कौल का स्थानांतरण कर दिया गया,और उनके स्थान पर इंस्पेक्टर राजकुमार पाण्डेय को भेजा गया है। इससे पूर्व राजकुमार पाण्डेय वाचक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। नवागत इंस्पेक्टर राजकुमार पाण्डेय ने शनिवार को पाली थाने पहुंच कर अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनका निराकरण करना और पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं जनता की सेवा और अपराध पर अंकुश लगाने की अपनी पहली प्राथमिकता बताई। तेजतर्रार नवागत इंस्पेक्टर राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। क्षेत्र में अपराधियों को अपराध करने की छूट नहीं दी जा सकती जो भी अपराध करेगा उसको जेल की सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। कप्तान के कुशल निर्देशन में शासन की मंशानुरूप कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अपराधियों ने अपराध करने की चेष्टा की तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।जनता की सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है और ईमानदारी के साथ निभाना भी है।

