कचहरी में अधिवक्ताओ ने जमकर खेली होली

कचहरी में अधिवक्ताओ ने जमकर खेली होली

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर )

फैजाबाद।शुक्रवार को अयोध्या कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर खेली होली। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र एवं संयुक्त मंत्री मनोज कुमार सिंह एवं अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सभी अधिवक्ता भाई बहनों को होली की मंगलमय शुभकामनाएं एवं बधाई दी।होली के रंग में हर अधिवक्ता रंग हुआ था।एक दूसरे को जमकर अमीर एवं गुलाल लगाया ,बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह दिनेश सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, राजीव शुक्ला, धनुष श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव ,आलोक खरे, सोमनाथ तिवारी एवं कार्यालय प्रभारी रामप्रसाद यादव ने जमकर होली खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *