कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान,डीजीपी ने एमपी सिंह के कंधों पर सजाए आईपीएस के सितारे
अयोध्या।वर्षों की मेहनत,अनुशासन और उत्कृष्ट पुलिस सेवा का प्रतिफल उस समय देखने को मिला जब हरदोई जिले में तैनात एमपी सिंह को आईपीएस का गौरव प्राप्त हुआ। पुलिस मुख्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में डीजीपी ने उनके कंधों पर आईपीएस के सितारे लगाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे पुलिस महकमे के लिए गर्व का क्षण बताया।अपने सरल व्यवहार, दृढ़ नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए पहचान रखने वाले एमपी सिंह की यह उपलब्धि युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।आईपीएस के सितारों से सुसज्जित होने के बाद एमपी सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और निष्पक्ष पुलिसिंग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले से भी अधिक मजबूत रहेगी। उनकी इस उपलब्धि से हरदोई सहित प्रदेश के पुलिस परिवार में हर्ष का वातावरण है।बताते चले कि अयोध्या जिले से डिप्टी एसपी के पद पर तैनात होकर एमपी सिंह आज वर्तमान समय मे हरदोई जिले मे एडीशनल एसपी पद पर तैनात है।उनके जीवन मे उस समय का सबसे गौरवशाली वाला तब था जब उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने उनके कंधे पर आईपीएस का प्रतीक अशोक व स्टार लगाया।जब वे पीपीएस से आईपीएस अधिकारी बने।

