कर्तव्य में लापरवाही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

कर्तव्य में लापरवाही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

 

जौनपुर,02 जून । यूपी के जौनपुर में पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इन पर कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने का आरोप है।निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में थाना बक्सा में तैनात मुख्य आरक्षी राम प्रवेश यादव, पुलिस लाइन जौनपुर में तैनात आरक्षी शमशाद अली तथा आरक्षी राहुल कुमार शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभागीय जांच एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही और मनमाना रवैया अपनाए जाने की पुष्टि हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से तीनों को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या स्वेच्छाचारिता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *