कांग्रेस विधि विभाग की बैठक में लोकतंत्र की बदहाली पर जताई चिंता

कांग्रेस विधि विभाग की बैठक में लोकतंत्र की बदहाली पर जताई चिंता

प्रयागराज। आज कांग्रेस विधि विभाग, प्रयागराज की एक आवश्यक बैठक अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता उ. प्र. कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग ) के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिश्चन्द्र दूबे (एडवोकेट) ने किया।

बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने देश एवं प्रदेश की निरंतर बिगड़़ रही कानून व्यवस्था एवं लोकतंत्र की बदहाली पर चिंता व्यक्त किया

बैठक में बोलते हुए प्रयागराज मण्डल प्रभारी हरिश्चन्द्र दूबे ने कहा की देश इस समय बहुत ही भयावह स्थिति से गुजर रहा है लोकतंत्र से खिलवाड़ किया जा रहा है इस समय ऐसा प्रतीत हो रहा है की भारत में लोकतंत्र की सरकार न होकर अपितु कोई तानाशाह सरकार का शासन है।

श्री दूबे ने कहा की इस समय सिर्फ और सिर्फ तमाशा चल रहा है! बड़े ही शर्म की बात है राष्ट्रपति से लेकर ग्राम प्रधान पद तक जिस पार्टी का कब्ज़ा है देश प्रदेश हर जगह जिनका शासन है! वही लोग लोकतंत्र बचाओ -अराजकता हटाओ ” की यात्रा निकाल रहे है। इस समय देश मे “चोर मचाये शोर” वाली स्थिति है।

बैठक मे एड. हरिश्चन्द्र दूबे (प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी, प्रयागराज मण्डल ) एड. अविनाश वर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष ), एड. एस. डी शुक्ला, जय प्रकाश सिंह, मण्डल अध्यक्ष, आशीष चित्रांशी, आशीष चौधरी,ए. एन पाण्डेय, अविनाश तिवारी, आदित्य धर दूबे, एड. जागृति सिंह, बृजेन्द्र पाण्डेय, वशिष्ठधर शुक्ला अखिलेश दूबे, अकीक अहमद, अरुण मिश्रा, असीम राय, आर. पी पाण्डेय, अनिल यादव, विनय कृष्ण पाण्डेय,प्रदीप कुमार राय, बृजेश दूबे, दीना नाथ मिश्रा, दरीद नवाज, अंकुश यादव, इफ़्तेख़ार अहमद आदि अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *