किसानों ने एडीए के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
अयोध्या।सदर तहसील के गंजा और मलिकपुर गांव के किसानों ने एडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया।इस मौके पर
सैकड़ों किसान अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने एडीए उपाध्यक्ष अनुराग जैन का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान किसानों और उपाध्यक्ष के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई।किसानों ने जमीन अधिग्रहण की आशंका जताते हुए विरोध दर्ज कराया।किसानों का दावा है कि पहले अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि गांव की शेष जमीन नहीं ली जाएगी।हाल ही में सामने आए एक पत्राचार से किसानों में नई आशंका पैदा हुई।
एडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि पत्र केवल जमीन की जांच और विभागीय प्रक्रिया से संबंधित है।अधिग्रहण का प्रस्ताव नहीं है।किसानों ने अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और एसडीएम सदर से मुलाकात कर अपनी बात रखी।इस मौके पर प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण से इनकार किया, लेकिन किसानों ने भविष्य की कार्रवाई को लेकर लिखित आश्वासन की मांग
की।

