अयोध्या जनपद का सोहावल क्षेत्र बना महिला नेतृत्व का प्रेरक मॉडल

अयोध्या जनपद का सोहावल क्षेत्र बना महिला नेतृत्व का प्रेरक मॉडल

 

आधी आबादी के हाथों में है शिक्षा स्वास्थ्य से लेकर न्याय व सुशासन की बागडोर

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।महिला सशक्तिकरण की बदलती तस्वीर अब केवल नारों तक सीमित नहीं है।बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है।अयोध्या जनपद की सोहावल तहसील इसका सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है,जहां शासन-प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास और नगरीय निकायों के कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी महिलाएं संभाल रही हैं।इससे आधी आबादी की बढ़ती भागीदारी के साथ सुशासन को भी नई दिशा मिल रही है।सोहावल तहसील की एसडीएम सविता सिंह राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का नेतृत्व कर रही हैं, जबकि न्यायिक एसडीएम पूर्णिमा सिंह न्यायिक मामलों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।नायब तहसीलदार रेशु जैन भी राजस्व प्रशासन की जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर रही हैं।स्वास्थ्य विभाग में सीएचसी की अधीक्षक डा0 अर्चना वर्मा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी कर रही हैं, वहीं सीडीपीओ अनीता सोनकर महिला एवं बाल विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में जुटी हैं।इसके अलावा आपूर्ति निरीक्षक पूजा सिंह सार्वजनिक वितरण प्रणाली की निगरानी कर रही है।खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में लगी हैं।नगर पंचायत खिरौनी की अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव नगरीय विकास कार्यों को गति दे रही हैं,जबकि उपनिबंधक नम्रता त्रिपाठी पंजीकरण संबंधी कार्यों का संचालन कर रही हैं।एक ही तहसील क्षेत्र में इतने महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की सक्रिय मौजूदगी सामाजिक बदलाव और महिला नेतृत्व की नई इबारत लिख रही है।स्थानीय लोगों का मानना है कि महिला अधिकारियों की कार्यशैली में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही का बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है,जिससे जनसमस्याओं के समाधान में भी तेजी आई है।सोहावल आज महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण का एक प्रेरक मॉडल बनकर सामने आ र

हा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *