केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं के संघर्ष की जीत – चेत नारायण सिंह

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं के संघर्ष की जीत – चेत नारायण सिंह

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के लाखों युवाओं और छात्रों के संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि लाठियों, आंसू गैस और पुलिसिया दमन के बल पर सच को दबाने की कोशिश करने वाली भाजपा सरकार को आखिरकार युवाओं की ज़िद और लोकतांत्रिक संघर्ष के आगे झुकना पड़ा।महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने अl कहा कि यह जीत उन लाखों मेहनती छात्रों की है, जिन्होंने अपने भविष्य की रक्षा के लिए रातों-रात सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ बुलंद की।कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी लगातार युवाओं के साथ खड़े रहे और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय और समयबद्ध जांच होनी चाहिए, ताकि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए।पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के दबाव और देशभर के युवाओं के व्यापक आक्रोश के चलते केंद्र सरकार को अंततः शिक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा। यह लोकतंत्र में जनशक्ति की विजय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले छात्रों की आवाज़ को दबाने के लिए दमन का रास्ता अपनाया, लेकिन सत्य और संघर्ष की जीत हुई। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि पूरे शिक्षा तंत्र की गहन जांच कराई जाए और जिन लोगों की लापरवाही अथवा संलिप्तता से छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं के अधिकारों, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा हर परिस्थिति में छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *